फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सीमेंट कंपनी की ब्लॉस्टिंग से मकान ध्वस्त, लाखों की क्षति

सीमेंट कंपनी की ब्लॉस्टिंग से मकान ध्वस्त, लाखों की क्षति

Sat, 14 Oct 2017 10:24 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
सीमेंट कंपनी की ब्लॉस्टिंग से मकान ध्वस्त, लाखों की क्षति
धमाके से दरका मकान - फोटो : अमर उजाला
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत कश्लोग में ब्लॉस्टिंग अब लोगों के लिए खतरे का सबब बन गई है। खदान में होने वाली ब्लॉस्टिंग की वजह से गांव रठोह में एक परिवार के सिर से छत छिन गई है। इसके अलावा कुछ मकानों में दरारें भी पड़ गई हैं। पंचायत कश्लोग के गांव रठोह निवासी कर्मचंद ने बताया की उसके घर में दो बार सीमेंट कंपनी की माइनिंग में की ब्लॉस्टिंग से भारी क्षति पहुंची है। दो माह पूर्व भी ब्लॉस्टिंग से उसके मकान की दीवारें गिर गई थीं। अभी दो दिन पूर्व की गई ब्लॉस्टिंग में पूरा मकान ही गिर गया।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने रिपोर्ट बनाकर सरकार और कंपनी प्रबंधकों को भेज दी है। पीड़ित कर्मचंद ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के लोग तो आए थे लेकिन आश्वासन देकर चले गए। पीड़ित कर्मचंद ने कहा कि उसके परिवार की दो जून की रोटी का जुगाड़ भी बड़ी मुश्किल से हो पाता है। ऊपर से मकान गिरने से उनके सिर से अब छत भी छिन गई है। सर्दी के मौसम में परिवार को रात काटना मुश्किल हो गया है। पीड़ित कर्मचंद ने कंपनी प्रबंधन और सरकार से मांग की है कि उसका जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed