फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अपार्टमेंट के कई कमरों से मोबाइल और लैपटॉप चोरी

अपार्टमेंट के कई कमरों से मोबाइल और लैपटॉप चोरी

Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन के तहत एक अपार्टमेंट के कई कमरों से लोगों के मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी हो गए। रात्रि में इस घटना को चोरों ने शातिर तरीके से अंजाम दिया जिसका पता अपार्टमेंट के कमरों में रहने वाले लोगों को सुबह चला। इस पर उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कर्ण कुमार पुत्र रविंद्र महतो निवासी गांव पूर्वी पंडारक सिवालपुर डाकघर पंडारक जिला पटना बिहार ने बताया कि वह भटौलीकलां में यूनिकैम चौक के पास रामस्वरूप ठाकुर के अपार्टमेंट में रूम नंबर-40 में रहता है। जहां इसके साथ श्रवण कुमार, अर्जुन मंडल, श्रवण मंडल व ललेंद्र महतो भी रहते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को यह कंपनी से छुट्टी करके आए और खाना खाकर सो गए। जब सुबह उठे तो देखा तो इन सभी के मोबाइल फोन कमरे में नहीं थे जिन्हें रात्रि में कमरे का कुंडा अंदर से खोलकर चोरी करके ले गया। उन्होंने आसपास के कमरों में लोगों से पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि रूम नंबर-35 से बीपी राहुल, कमलदेव व रोहित कुमार के मोबाइल और रूम नंबर-41 से सुखराम का एक मोबाइल व लैपटॉप भी चोरी हो गया है। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed