{"_id":"5a68b9974f1c1ba0268b638e","slug":"121516812695-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ का मामला महिला आयोग पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ का मामला महिला आयोग पहुंचा
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। बैंक परिसर में चेक जमा करवाने पहुंची सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ करने का मामला महिला आयोग तक पहुंच गया है। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर से की है। शिकायत में पीड़िता ने बैंक में उससे छेड़छाड़ की बात कही है और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
गौरतलब है कि सोलन के माल रोड स्थित राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा में चेक जमा करने पहुंची सेल्स गर्ल से प्रबंधक ने शराब के नशे में छेड़छाड़ की थी। इसके बाद सेल्स गर्ल ने यह बात अपने मालिक को बताई और कारोबारियों ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए शहरी चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी थी। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार देर शाम को बैंक प्रबंधक का मेडिकल करवाया था जिसमें उसके नशे में होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने आरोपी बैंक प्रबंधक के सैंपल भी लैब भिजवा दिए हैं। पीड़ित युवती ने अब महिला आयोग को भेजी शिकायत में उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने की बात कही है। साथ ही उसने आयोग की अध्यक्ष से इस मामले में कड़ी कार्रवाई व इंसाफ दिलाने की मांग भी की है।
महिला आयोग की अध्यक्ष सोलन के परवाणू से संबंध रखती हैं। यह मामला उनके गृह जिला में सामने आया है। सोलन व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि किसी भी महिला से छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। जरूरत पड़ी तो इस मामले में कोई भी बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए व्यापार मंडल तैयार रहेगा।
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने बताया कि समाचारपत्र के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहित चावला से बात की है। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि युवती के साथ पूरा न्याय होगा व पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि युवती को न्याय मिले इसके लिए महिला आयोग पूरा प्रयास करेगा।
सोलन चौकी प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर बैंक में अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। बैंक अधिकारी ने भी परिसर में आकर मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। लड़की की शिकायत के आधार पर वह बुधवार को बैंक पहुंचे थे और उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड मांगा है।