{"_id":"5a30074b4f1c1bd0408bc54a","slug":"121513097035-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी को नहीं मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मी को नहीं मिलेगी छुट्टी
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Bihar police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। विधानसभा चुनाव और क्रिसमस, न्यू ईयर को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत पुलिस लाइन सोलन में जिला जेसीसी और क्राइम बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसपी मोहित चावला ने की। बैठक में फैसला लिया गया कि 31 दिसंबर तक पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी जाएं। महत्वपूर्ण काम या किसी घटना के दौरान कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जा सकती है।
18 दिसंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव के वोटो की गिनती के मध्यनजर सभी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी ने कहा कि नतीजे आने के बाद किसी भी तरह का हुड़दंग न हो इसके लिए उचित पुलिस व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त 18 दिसंबर को ड्राइ डे रहेगा। इस दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके अलावा आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर तक एक जनवरी को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए प्रदेश में बाहरी राज्यों के पर्यटकों का जमावड़ा रहेगा। इसको देखते हुए एसपी ने सभी पुलिस थानों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। इसके अलावा सभी एसएचओ को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए फील्ड में ड्यूटी करने के आदेश दिए गए। बैठक में पिछले काफी समय से लंबित मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा इन मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए गए। इस मौके पर एएसपी डॉ. मनमोहन सिंह, डीएसपी ट्रैफिक बंसल, डीएसप हैडक्वाटर वीसी नेगी, एसडीपीओ दाड़लाघाट योगेश रोल्टा और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।