{"_id":"595d14e04f1c1b2c488b45df","slug":"121499272416-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने लगाया फंदा
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। थाना बद्दी के तहत पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला महिला के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस से शिकायत में रमेश चंद पुत्र केशव राम निवासी हाउस नंबर 4742/2 सेक्टर-38 वेस्ट चंडीगढ़ ने बताया कि उसने अपनी बेटी नीमा देवी की शादी वर्ष 2007 में हेमराज पुत्र भगवान दास निवासी से की थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसका दमाद उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। इसके चलते वर्ष 2010 में पहले भी उसकी बेटी नीमा देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। लेकिन उस हादसे में उसकी जान बच गई। बेटी के दो बच्चे हैं और वो ब्यूटी पार्लर तथा टेलरिंग का काम करके बच्चों पालन-पोषण कर रही थी। रमेश चंद के अनुसार दो जुलाई को नीमा देवी अपने ब्यूटी पार्लरका सामान खरीदने के लिए चंडीगढ़ आई थी। तीन जुलाई को वह अपने पति के साथ वापस घर आ गई। यहां चार जुलाई को सुबह करीब साढ़े दस बजे उसके दामाद हेमराज ने फोन कर बताया कि नीमा देवी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि बरोटीवाला थाना प्रभारी ने की है।
विज्ञापन