फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सिटी चौकी के बाहर जाम में 20 मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस

सिटी चौकी के बाहर जाम में 20 मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस

Mon, 29 Apr 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शहर में जाम की समस्या के विकराल रूप धारण करने से अब सड़कों पर एंबुलेंस को भी जाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही। सोमवार को सोलन शहर की सिटी चौकी के पास लगे जाम में दो एंबुलेंस फंस गईं जो 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। एंबुलेंस के बार-बार हूटर मारने के बाद भी इनको निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाई। एंबुलेंस में मरीज को रेफर किया हुआ था और इमरजेंसी केस था।

इसके बाबजूद एंबुलेंस करीब 20 मिनट तक हूटर मारती रही लेकिन इसे निकलने के लिए रास्ता नहीं दिया गया। जिस स्थान पर जाम लगा, वहां पर सिटी चौकी भी साथ में ही है। लेकिन, वहां तैनात कर्मी भी जाम खुलवाने में बेबस ही नजर आए। दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग सड़क किनारे आम देखी जा सकती है। हालांकि यातायात पुलिस कर्मचारी इनके चालान काटते हैं, लेकिन ये आदत से मजबूर हैं।
विज्ञापन


इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जाम में एंबुलेंस का फंसना भी आम होता जा रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन भी गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। या यूं कहें कि जिला प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बन तमाशा देख रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से जाम को लेकर जल्द समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक मजिस्ट्रेट राकेश गुलेरिया ने बताया कि लोग निर्माण विभाग के पैच वर्क के कारण कुछ देर के लिए सिटी चौकी के पास जाम लगा था। इसे खुलवाने के लिए कर्मचारी वहां पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के सहयोग से एंबुलेंस को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed