फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शिकारी की हत्या मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार, चौबीस घंटे में मिली सफलता

शिकारी की हत्या मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार, चौबीस घंटे में मिली सफलता

Tue, 09 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
कुठाड़ के जंगल में शिकार खेलने गए थे दस लोग, एक की गोली लगने से मौके पर हो गई थी मौत
विज्ञापन

घटना के बाद से गायब थे सभी नौ आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
कुठाड़ (सोलन)।
जंगल में शिकार के दौरान गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने सभी फरार नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे के भीतर यह गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था और जंगल समेत रिहायशी इलाकों में दबिश अभियान चलाकर आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार होकर अपने घरों की तरफ भाग गए थे।
पुलिस ने आरोपियों के घरों के आसपास पहरा कड़ा कर दिया था। सोमवार देर रात तक सभी आरोपी पकड़े लिए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह गांव कोठी पुलहड़ा तहसील अर्की, राजीव कुमार गांव गमझून, पवन कुमार गांव श्योर, संजय कुमार गांव चकली, अमर सिंह गांव जाडली, ओम दत्त गांव कठार, राजेंद्र कुमार खैरी, शिव कुमार बघार और आत्मा राम गांव निवासी डिब शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुठाड़ के जंगल में अपने नौ साथियों के साथ शिकार खेलने गए लछी राम (54) की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जंगल से लछी राम की लाश बरामद की थी जबकि सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में गैर इरादतन हत्या और आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने घटना के बाद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। चौबीस घंटे के भीतर ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी शिकारी गिरफ्तार : पुलिस
पुलिस प्रभारी धर्मपुर कल्याण सिंह ने बताया कि सभी शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। शिकारियों को अब पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। घटना में आपसी रंजिश के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। बताया कि जल्द ही पूरे मामले का सच सामने आ जाएगा। शुरुआती जांच में गलती से गोली चलने की वजह से मौत का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed