फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में 25 वर्षीय नेपाली ने फंदा लगा दी जान

नालागढ़ में 25 वर्षीय नेपाली ने फंदा लगा दी जान

Wed, 15 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शहर के वार्ड-8 में रह रहे एक नेपाली मूल के 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला बुधवार सुबह आठ बजे का है जब वह अपने क्वाटर में अकेला था। इस दौरान युवक ने कमरे के भीतर कुंडी लगा दी और पंखे पर झूल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

अभी आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार वार्ड आठ में किराये के मकान में रहने वाले कर्ण पुत्र सीता राम निवासी नेपाल ने सुबह ही फंदे से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर दी है। बताया जाता है कि वह एक माह पहले ही नेपाल से यहां आया था और यहां चाउमीन वाली रेहडियों और दुकानों पर काम किया करता था। उसकी माता भी यहां इसके साथ ही रहती है लेकिन बुधवार सुबह जब घर से सभी लोग बाहर चले गए तो कर्ण ने कमरे का दरवाजा बंद करके आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद जब परिजन आए तो दरवाजा भीतर से बंद पाया। दरवाजा तोड़ा तो वहां कर्ण फंदे पर झूला हुआ मिला। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


तीन लोगों ने एक युवक धुना
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना के तहत एक उद्योग के पंजाब निवासी कामगार को तीन लोगों ने जमकर धुन डाला और तेजधार हथियार से वार किया। मारपीट में युवक को चोटें आई हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में हेमराज पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव थप्पल बरोटू डॉ. झिज्जरी, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ पंजाब ने कहा कि वह समर्थ लाइफ साइंस उद्योग नंगल भट्टा में काम करता है। बुधवार सुबह जब वह बस से फैक्ट्री गेट पर उतरा तो गेट से अंदर जा रहा था तो वहां पहले से ही मौजूद तीन लोगों ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ जमकर मारपीट की और तेजधार हथियार से हमला किया। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed