{"_id":"5c34ab04bdec223c70052a11","slug":"111546955524-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में हाईवे पर लूट को अंजाम देने वाले नहीं चढ़ हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में हाईवे पर लूट को अंजाम देने वाले नहीं चढ़ हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नेशनल हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार आरोपियों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। वारदात में शामिल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। साथ ही होटल मालिकों को किसी भी संदिग्ध को कमरा देने से पूर्व इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही। पुलिस ने हाईवे पर नाकेबंदी दूसरे दिन भी जारी रखी और सीमावर्ती क्षेत्रों को सील कर दिया। वाहनों की तलाशी ली गई लेकिन पुलिस संदिग्धों तक नहीं पहुंच पाई है।
मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे और दोनों ही आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इसके बाद साफ हो गया है कि सोमवार को पूरे हाईवे पर कहीं पर भी पुलिस का नाका नहीं लगा था। किसी भी पुलिस टीम ने बिना हेलमेट सफर कर रहे इन दोनों मोटरसाइकिल सवारों को रोकने की कोशिश नहीं की। यदि पुलिस चौकस होती तो यह घटना नहीं होती। फिलहाल, आसपास पूछताछ के बाद जुटाए के तथ्यों के आधार पर खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी 24-25 साल की उम्र के थे। उन्होंने बैग छीनने की कोशिश की और न छोड़ने पर सेल्समैन को गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बद्दी में अब भी कई वाहन बिना नंबर के
बिना नंबर प्लेट के वाहन में अंजाम दी गई इस वारदात से पुलिस के कान खड़े जरूर हुए हैं लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। बद्दी में अब भी कई ऐसे वाहन हैं जिन पर पंजीकरण नंबर दर्ज नहीं है। ये वाहन बिना पंजीकरण के ही चल रहे हैं और ऐसी ही किसी घटना को अंजाम देते हैं या हादसे का शिकार होते हैं तो इनकी पहचान नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
गोलीकांड में घायल सेल्समैन की हालत सुधरी
गोलीकांड का शिकार कलेक्शन एजेंट का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति में सुधार है। कैलाश मनी ट्रांसफर कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है। जल्द ही घायल के पूरी तरह से ठीक होने की संभावना है। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस हर पहलू को गंभीरता से जांच रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों और वारदात के समय हाईवे पर मौजूद लोगों की मदद ली जा रही है।
रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शातिर आरोपियों ने घटना से पहले पूरे मार्ग की रेकी की थी। कलेक्शन एजेंट किस समय पैसे लेकर निकलता है और मार्ग में दिन के समय पुलिस कहां मौजूद होती है, इस बात की भनक दोनों को थी। अनुमान है कि आरोपी काफी समय से इस लूट का प्लान बना रहे थे। यदि अचानक घटना हुई होती तो आरोपियों को भागने के लिए समय नहीं मिल पाता।