{"_id":"5c0d1315bdec2241c05946fe","slug":"111544360725-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते बोरवेल ट्रक में लगी आग बाल-बचा ट्रक चालक और मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते बोरवेल ट्रक में लगी आग बाल-बचा ट्रक चालक और मजदूर
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर गंबरपुल के समीप सनोगी में बोरवेल करने वाले ट्रक में आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं ट्रक चालक और परिचालक आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे है। घटना रविवार दोपहर की है। आग लगने का कारण बोरवेल के कंप्रेशर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर सुबाथू से कुनिहार जा रहे शंकर बोरवेल एंड इंजीनियर वर्कर्स का बोरवेल ट्रक जब गंबरपुल के सनोगी के पास पहुंचा तो ट्रक के कंप्रेशर में शॉर्ट सर्किट हो गया और ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक के अंदर जोर-जोर के धमाके होने लगे और देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। हालांकि, इससे पहले ट्रक चालक सहित अन्य मजदूर ट्रक को खड़ा कर अपनी जान बचाकर उतर गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना सुबाथू पुलिस चौकी और दमकल विभाग को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच यातायात को दोनों ओर से रोक दिया जिसके बाद कुठाड़ चौकी से आई दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
सुबाथू पुलिस चौकी प्रभारी रतन सिंह ने बताया की ट्रक के कंप्रेशर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। ट्रक चालक व अन्य सवार लोग सुरक्षित हैं।