{"_id":"5c06b6f7bdec22413f5da0d0","slug":"111543943927-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सड़क हादसों में चार लोग घायल
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। दो बाइक सवारों को चार पहिया वाहनों, जबकि एक हादसे में कंटेनर ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज करके घायलों के मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले मामले में शेर मोहम्मद पुत्र रूलिया निवासी गांव प्लासड़ा दितू नंगल तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह अपनी दवाई लेने के लिए बस से बद्दी गया था। बददी की तरफ से नालागढ़ की ओर जा रहे एक कंटेनर एचपी-12एच-8140 ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और सिर, टांग, हाथ आदि में चोटें आई हैं। दूसरे मामले में सोकिंदर पुत्र शिवा राम निवासी गांव व डाकघर सिकरी तहसील जामशट जिला मुजफ्फरनगर यूपी ने बताया कि वह विकास पुत्र विजय पाल मढ़ावाला के साथ बाइक पर अपने क्वार्टर जा रहे थे। बुरांवाला पुलिस थाने के पास बद्दी की ओर से आई कार ने गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी और कार चालक मौके से फरार हो गया।
उधर, रोहिताश पुत्र राम बहादुर निवासी गांव व डाकघर नरोदा जिला मुरादाबाद यूपी ने बताया कि वह और सोनू पुत्र राजबीर निवासी कलदरे गढी डाकघर नानकपुर तहसील कालका जिला पंचकूला अपनी अपनी बाइक पर मढ़ांवाला स्थित किराये के मकान में जा रहे थे। केयर यूटीलिटी कंपनी झाड़माजरी में एक कार एचपी-12जे-0774 बरोटीवाला की ओर से आई और गलत दिशा में आकर सोनू की बाइक से टकरा गई। इससे सोनू वाहन सहित सड़क पर गिर गया। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि तीनों वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।