{"_id":"5b8ebea8867a554846725825","slug":"111536081576-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडी माता मंदिर से चांदी के मुुकुट और छत्र चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडी माता मंदिर से चांदी के मुुकुट और छत्र चोरी
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठाड़ (सोलन)। पुलिस थाना कसौली के तहत चंडी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार रात को चारों ने चंडी मंदिर से माता के मुकुट, बालियां व छत्र पर हाथ साफ कर लिया।
इसके बाद चारों ने चंडी स्कूल में भी करीब 8 अलमारियों के ताले तोड़े हैं। मंगलवार को जब पुजारी मंदिर पहुंचा तो उसने देखा की मंदिर में सारा सामान बिखरा पड़ा है। पुजारी ने इस चोरी की सूचना पुलिस व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर से चोरों ने करीब 45 हजार की चोरी को अंजाम दिया है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चोर अपने साथ चोरी कर ले गए हैं। चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले मंदिर परिसर में पहुंचते ही चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को ही अपना निशाना बनाया। पहले कैमरे की निगाह में न आते हुए उसको बड़ी आसानी से निकालकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। इसके बाद मंदिर में लगे दूसरे कैमरे को ढूंढ निकाला और उसको भी बड़ी ही चौकसी से निकाल दिया। इसके बाद चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, लेकिन चोरों की यह वारदात तीसरे कैमरे की नजर से नहीं बच पाई और सारी घटना कैमरों के कंट्रोल रूम में फीड हो गई। हैरानी की बात यह है कि चोर यहीं नहीं रुके इसके बाद चोरों ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडी में चौकीदार के कमरे में बाहर से कुंडा लगाकर स्कूल प्रधानाचार्य के कमरे व स्कूल कार्यालय में जाकर अलमारियों के ताले तोड़ डाले व समान इधर उधर बिखेर दिया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि मंदिर से चुराए सामान की अनुमानित लागत 45 हजार के लगभग है। उधर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव सहोता का कहना है कि चोरों ने 7, 8 अलमारियों के ताले तोड़े हैं जिनकी रिपेयर में लगभग 15 से 20 हजार का खर्चा लगेगा।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन शिव कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।