{"_id":"5b69c8344f1c1b6a1c8b4bf4","slug":"111533659188-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियन निकला सोलन में चिट्टा तस्करी का सरगना, पुलिस ने बरामद किया पासपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइजीरियन निकला सोलन में चिट्टा तस्करी का सरगना, पुलिस ने बरामद किया पासपोर्ट
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लिए जरूरी
.............................
नाइजीरियन निकला सोलन में चिट्टा तस्करी का सरगना, पासपोर्ट बरामद
2017 में व्यावसायिक बीजा के आधार पर एक साल के लिए आया था भारत
दिल्ली में दबिश के दौरान पुलिस को आरोपी के कमरे से मिला 28 ग्राम चिट्टा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। दिल्ली से गिरफ्तार चिट्टे का सरगना नाइजीरियन नागरिक निकला है। सोलन पुलिस ने उसके पासपोर्ट को तलाशने के लिए दिल्ली स्थित उसके आवास पर दबिश दी थी। जहां उसका पोसपोर्ट बरामद हुआ है। इसमें आरोपी का नाम लोडरो कोन ब्राइस निवासी नाइजीरिया (लाबोस) के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2017 में कारोबारी बीजा के आधार पर एक साल के लिए भारत आया था और दिल्ली की एसके कॉलोनी, विपिन गार्डन में रह रहा था। यहीं से आरोपी हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस को उसके कमरे से 28 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ है। पुलिस अब इस मामले को लेकर नाइजीरियन दूतावास से संपर्क साध रही है।
गौरतलब है कि सोलन में पुलिस ने आशुतोष अत्री को 11 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने दिल्ली से छह लाख रुपये में चिट्टा खरीदने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आशुतोष के मोबाइल का सहारा लेकर दिल्ली तक जाल बिछाना शुरू किया और पुलिस की पड़ताल जल्द ही नाइजीरियन मूल के लोडरो कोन ब्राइस तक जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी को चार अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, उसका पासपोर्ट पुलिस बरामद नहीं कर पाई थी। इसकी वजह से उसकी सही पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आरोपी के घर में दोबारा से दबिश दी, जहां उसे पासपोर्ट के साथ ही चिट्टा भी बरामद हुआ। चिट्टे की बरामदगी से आरोपी पर लगे तस्करी के आरोप पुख्ता साबित हुए हैं।
इनसेट...
पुलिस ने 17 ग्राम चिट्टे समेत धर्मपुर में पकड़े तीन आरोपी
सोलन में चिट्टे के खिलाफ जारी मुहिम में पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने तीन लोगों को 17 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील उम्र 39 साल निवासी शोघी, पंकज मल्होत्रा उम्र 26 साल निवासी बाकनाघाट, विजय कुमार उम्र 48 साल निवासी कृष्णा नगर शिमला के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को धर्मपुर से उस समय गिरफ्तार किया गया जब
विज्ञापन
वकार नंबर एचपी-63-4619 में सवार थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए कार को रोका और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
इनसेट...
बख्शे नहीं जाएंगे चिट्टे के तस्कर : एसपी
पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिक की पहचान कर ली है। आरोपी एक साल के कारोबारी बीजा के आधार पर भारत आया था और दिल्ली में रहकर चिट्टे की तस्करी कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने जिला भर में कहीं पर भी चिट्टे की सप्लाई दी होगी तो उसकी पड़ताल पूछताछ के दौरान की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्ती से कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।