फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बददी में चली गोलियां, पूर्व विधायक के भतीजे सहित तीन दोस्तों पर हमला

बददी में चली गोलियां, पूर्व विधायक के भतीजे सहित तीन दोस्तों पर हमला

Thu, 14 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बददी में चली गोलियां, पूर्व विधायक के भतीजे सहित तीन दोस्तों पर हमला
demo pic
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी शहर में दो गुटों में तनातनी के बाद आरोपियों ने हवा में गोलियां चलाकर दूसरे गुट के कुछ लोगों की पिटाई कर दी। इस वारदात से बद्दी शहर में दहशत है। पीटे गए लोगों में पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी का भतीजा और उसके तीन दोस्त शामिल हैं। इन लोगों पर करीब दो दर्जन युवकों ने हमला किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूरज प्रकाश वर्मा पुत्र ओम प्रकाश वर्मा निवासी नजदीक बैंक ऑफ बड़ोदा वार्ड नौ कडु़वाना बद्दी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों सोहन सिंह उर्फ टिंकू, बहादुर सिंह और शशि प्रकाश वर्मा के साथ रात करीब सवा दस बजे दावत चौक पर अपने वाहन पार्क करके होटल में खाना खाने जा रहे थे। अचानक 10-12 लोग वहां पहुंचे तथा उन पर हमला कर दिया। इनमें पम्मा निवासी हांडाखुंडी भी शामिल था। यह लोग गाड़ी नंबर एचपी 12 एच-6666 और एचआर-49ई-0699 में और एक अन्य वाहन में सवार होकर आए थे। आरोप लगाया कि गाड़ी उतरते ही इन लोगों ने पहले तीन फायर किए और फिर डंडों तथा रॉड से इनके ऊपर हमला बोल दिया। इससे चारों को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने इस दौरान इनकी दो गाड़ियों को भी तोड़ डाला। एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऐसे हुई मामले की शुरुआत
पूर्व विधायक चौधरी रामकुमार के बड़े भाई का बेटा सोहन सिंह अपने तीन साथी सूरज, बहादुर सिंह और शशि बद्दी के रोटरी चौक के पास एक रेस्तरां की पार्किंग में अपनी गाड़ी में बैठे थे। इस बीच तीन गाड़ियों में दो दर्जन से अधिक लोग सवार हो कर आए। इनमें से वह पम्मा को वह जानते थे। इन युवाओं ने पहले हवा में फायर किया। इसके बाद उनकी दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले। इस गाड़ी में विधायक के बड़े भाई का बेटा सोहन और उसका साथी सूरज, बहादुर तथा शशि बैठे थे। इन लोगों ने डंडों, हॉकी और बेस बोल के डंडे से इनकी धुनाई की। किसी तरह भाग कर इन्होंने अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व विशाल मेगामार्ट के बाहर दोनों गुटों में किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। इसके बाद सोहन सिंह और उसके दोस्त खाना खाने के लिए रेस्तरां पहुंचे थे। जहां उन पर हमला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed