फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह मामले में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन शुरू

इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह मामले में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन शुरू

Mon, 01 Oct 2018 06:16 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह मामले में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन शुरू
fight

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज समर्थकों ने बंद का एलान किया है। समर्थकों ने पुलिस व प्रशासन को 72 घंटे की मोहलत दी थी जिसकी अवधि सोमवार को खत्म हो गई। अवधि खत्म होने के बाद ट्रक, कैंटर व पिकअप यूनियन ने अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। युवा इंटक के राज्य अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने कहा कि बावा पर 27 सितंबर को जानलेवा हमला हुआ था। लेकिन पुलिस अभी तक केवल एक ही आरोपी को पकड़ पाई है। उन्होंने कहा कि बावा पर हुए हमले के बाद परवाणू के ट्रक, पिकअप व कैंटर ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए थे। लेकिन बाद में प्रशासन के आश्वासन पर यह हड़ताल वापस ले ली।

आश्वासन के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। प्रशासन व पुलिस की अनदेखी के चलते अब ऑपरेटरों ने निर्णय लिया है कि दो अक्तूबर तक अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो सभी ऑपरेटर तीन अक्तूबर से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि बावा हरदीप सिंह इंटक के अध्यक्ष हैं तथा पूर्व कांग्रेस सरकार में भवन निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं, बावजूद इसके उन पर हुए हमले को हल्के में लिया जा रहा है।
विज्ञापन


बावा हरदीप सिंह पर इससे पूर्व भी हमला हुआ था और उस दौरान भी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हिमाचल को जंगल राज फैलाया जा रहा है। जयराम की सरकार में अगर प्रदेश के नेता की सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की आखिर ऐसी क्या मजबूरी है जो हमले के आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमले को हुए चार दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ऑपरेटरों से मिलने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इंटक पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed