{"_id":"5b7d6d5c42c792465e1e8cf2","slug":"101534946652-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईयू सेल ने जाडली में पकड़ी नशे की भारी खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआईयू सेल ने जाडली में पकड़ी नशे की भारी खेप
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
एसआईयू सेल ने जाडली में पकड़ी नशे की खेप
एक व्यक्ति से 736 ग्राम चरस, 82 ग्राम अफीम के साथ एक लाख नकद बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिला पुलिस ने सुबाथू चौकी के तहत एक व्यक्ति से 736 ग्राम चरस, 82 ग्राम अफीम और एक लाख की नकदी पकड़ी है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से जाडली क्षेत्र से सूचनाएं मिल रही थीं कि क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशे की तस्करी करता है। बुधवार को एसआईयू की टीम ने क्षेत्र में जाकर छापेमारी की। पुलिस ने धनी राम से चरस के साथ अफीम और एक लाख रुपये नकदी बरामद की है। पकड़े गए तस्कर से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि जाडली में एक व्यक्ति से चरस अफीम और एक लाख की नकदी पकड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।