फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   खैर की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा

खैर की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा

Tue, 30 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खैर की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा
लकड़ी - फोटो : अमर उजाला
कुनिहार (सोलन)। पुलिस ने जिले के सरहदी इलाकों में चल रहे इमारती लकड़ी के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने खैर की लकड़ी से लदे एक ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। ट्रक चालक के खिलाफ वन अधिनियम 41, 42 व भादंसं की धारा 379, 411 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह लकड़ी ऊना ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से लकड़ी लाने और सप्लाई पहुंचाने वाले डीलर के बारे में पूछताछ होगी। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी कुनिहार के हेड कांस्टेबल कपिल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी रमेश, आरक्षी शशिपाल सहित अन्य ने गंबर पुल के पास नाका लगा रखा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुनिहार की तरफ से एक एलपी ट्रक नंबर एचपी-63-3001 गुजरा। इसे पुलिस ने पड़ताल के लिए रोका और तलाशी के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में लकड़ी लदे होने का खुलासा हुआ। इसके बाद ट्रक चालक से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए। लेकिन चालक लकड़ी की सप्लाई को वैध साबित करने से जुड़ा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र रघुवीर निवासी पंजोआ जिला ऊना के रूप में हुई है। ट्रक शिमला निवासी सावित्री देवी के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही है छानबीन : डीएसपी
डीएसपी दाड़लाघाट योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने देर रात नाका लगा रखा था। इस दौरान गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसमें अवैध रूप से लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ट्रक ऊना की तरफ जा रहा था। पुलिस छानबीन में ट्रक चालक के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है। यह लकड़ी कहां से काटी गई और इसकी सप्लाई किसे दी जानी थी इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed