{"_id":"620e5339c5616358cf104f51","slug":"crime-solan-news-sml3998752123","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी भवन के निर्माण में लगाया जा रहा था सरकारी सीमेंट, व्यक्ति पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी भवन के निर्माण में लगाया जा रहा था सरकारी सीमेंट, व्यक्ति पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। निजी भवन के निर्माण कार्य में सरकारी सीमेंट का प्रयोग करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। मौके से 22 खाली और चार भरे बैग बरामद किए हैं। पुलिस ने बैग कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार बुधवार को बसंतपुर में व्यक्ति भवन की छत डाल रहा था। इसके निर्माण के लिए सरकारी सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली, पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर पाया कि व्यक्ति की ओर से छत डालने का कार्य किया जा रहा था। उसने 22 सीमेंट बैग का प्रयोग कर लिया था, जबकि चार बैग भरे पड़े थे। पुलिस ने बैग कब्जे में लेकर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमेंट कहां से और कैसे उस तक पहुंचा। पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है। मामले में कई खुलासे हो सकते हैं। डीएसपी प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।