फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   crime news solan

Solan News: बेटे ने मां को प्रेमी संग पकड़ा, पुलिस में शिकायत दर्ज

Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
महिला व प्रेमी को उद्योग प्रबंधक ने नौकरी से निकाला
विज्ञापन

कंपनी से छुट्टी लेकर दोनों एक निजी होटल में गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक उद्योग में कार्यरत महिला को उसके बेटे ने एक निजी होटल में प्रेमी के साथ पकड़ा। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपने बेटे को बताया था कि वह सहेलियों के साथ पार्टी करने जा रही है। हालांकि, बेटे ने जब मां की सहेलियों से संपर्क किया तो पता चला कि वे सभी ड्यूटी पर हैं। इसके बाद युवक सीधे उसी होटल पहुंचा जहां उसकी मां गई थी। उसने ग्राहक बनकर होटल संचालक से बात की। संचालक ने बताया कि एक कंपनी का कर्मचारी अक्सर अपनी प्रेमिका को लेकर दिन में यहां आता है। घर लौटने पर बेटे ने मां से पूछताछ की। मां ने बेटे के सामने सारी बात कबूल कर ली। पिता की बीमारी के कारण बेटा पहले से ही मां के इस व्यवहार से दुखी था। वहीं इस घटना के बाद उद्योग प्रबंधन ने महिला और उसके प्रेमी को कंपनी से निकाल दिया। बद्दी के महिला थाने में युवक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बद्दी के एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed