{"_id":"4f29e35d9420257555094762b9c6dbb3","slug":"crime-news-hindi-news-72","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानुपरा में इंजीनियर से छीनी गाड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानुपरा में इंजीनियर से छीनी गाड़ी बरामद
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवाल्वर की नोक पर इंजीनियर से गाड़ी लूटने के मामले में बद्दी पुलिस ने गाड़ी तो रिकवर कर ली है, लेकिन शातिर भागने में कामयाब रहे। यह गाड़ी पुलिस ने पंजेहरा क्षेत्र के अंबुजा फैक्टरी के समीप बटेड़ बिला गांव से बरामद की। उधर एसपी का दावा है कि जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त मेें होंगे।
विज्ञापन
बद्दी की एक धागा मिल में इंजीनियर के पद पर तैनात मानपुरा निवासी राम अवतार से छह जून की शाम को 8 बजे यह गाड़ी रिवाल्वर की नोक पर छिनी गई थी। चार दिन बाद पुलिस को अधूरी सफलता ही हाथ लगी है। पुलिस के अनुसार उन्हें कुछ लोगों पर शक था जिसके आधार पर पुलिस पंजेहरा में दबिश दे रही थी। जैसे गाड़ी के बाहर आने की सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने संबंधित क्षेत्र में पीछा किया। पुलिस के आने की भनक लगते ही चोर गाड़ी को गांव के समीप खड़ा कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि चोर इस गाड़ी को बेचने के फिराक में थे। इस कारण पुलिस ने पंजाब के रोपड़, आनंदपुर साहिब, लुधियाणा आदि स्थानों पर वहां के पुलिस से मिल कर नाकेबंदी की हुई थी। पुलिस ने इन क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह की सूची तैयार कर उसी आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को बद्दी के थाना प्रभारी फिरोज खान, मुख्य आरक्षी पवन कुमार व आरक्षी नारायण के नेतृत्व में टीम ने कार दबोचने में सफलता हासिल की है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने लूटी कार को बरामद कर लिया है। पुलिस का मानना है कि इस लूट में शामिल दोनों युवकों को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।