फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crime news

रिवाल्वर की नोक पर टैक्सटाइल इंजीनियर लूटा

Sat, 06 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Sat, 06 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर मानपुरा के पास दो बदमाशों ने काम से लौट रहे वर्धमान टैक्सटाइल इंजीनियर की कनपटी पर बंदूक तानकर लूटपाट कर ली। मौके से फरार होने से पहले बदमाशों ने रिवाल्वर के बट से कार मालिक के सिर पर कई वार कर उसे घायल कर गाड़ी के बाहर फेंक दिया। बदमाश गाड़ी के साथ-साथ पर्स और मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचर सर्च अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पूरे बद्दी, नालागढ़ और सोलन की नाकाबंदी कर दी है। हरियाणा और पंजाब से सटी सीमाएं सील कर दी है। नाकेबंदी भी तेज कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 37 वर्षीय रामअवतार निवासी खरुणी वर्धमान कंपनी में टैक्सटाइल इंजीनियर है। वह देर रात फैक्ट्री में काम कर वापिस लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पर वह शौच के लिए गाड़ी से उतरा। उसके बाद वह वापस गाड़ी में आकर बैठ गया।
विज्ञापन


इस बीच वह मोबाइल पर मैसेज देखने लगा। इतने में दो युवक अंधेरे में आए और एक गाड़ी की अगली सीट और दूसरा पिछली सीट पर बैठ गया। पीछे बैठे युवक ने बंदूक निकाली और कनपटी पर तान दी। इसी बीच आगे बैठे युवक ने उससे मोबाइल और पर्स छीन लिया। तभी पीछे बैठे युवक ने वाहन मालिक के सिर के पीछे रिवाल्वर के बट्ट से वार किए और घायल कर गाड़ी से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में उसे होश आया और उसने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके बाद एक राहगीर के फोन से पुलिस को सूचना दी। महज पांच मिनट में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। एसपी जी शिवा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चारों तरफ नाकेबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब की सीमाएं सील है। सूचना है कि बदमाश नालागढ़ की तरफ भागे हैं। उन्होंने बताया कि देर रात पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा करके पड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed