फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crime news

नकली दिखाकर असली नोट ले उड़े तीन शातिर

Wed, 03 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूराो/ अमर उजाला, परवाणू(सोलन)।
ब्यूराो/ अमर उजाला, परवाणू(सोलन)। Updated Wed, 03 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

परवाणू में नकली नोटों का बंडल दिखाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शातिर गिरोह ने पैसों के लालची लोगों को ही निशाना बनाते हुए हजारों ऐंठ लिए। झांसा दिया गया कि उनके पास चोरी के डेढ़ लाख हैं, लेकिन पैसे मार्केट में नहीं चला सकते। लिहाजा उन्हें गोरखपुर जाने का किराया और 10 हजार दें। तब तक सारे पैसे अपने पास रखें। बाद में वापस आकर पैसे बांट लेंगे। नकली कागज के नोटों की बंडल के ऊपर व नीचे असली नोट लगाकर शातिरों ने बंडल थमाकर नौ दो ग्यारह हो गए। इन शातिरों को मंगलवार परवाणू की रेहड़ी मार्केट में ठगी का शिकार लोगों ने पहचान कर दबोच लिया। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर काफी भीड़ एकत्र हो गई जिसका फायदा उठाकर दो शातिर लोगों की गिरफ्त से भाग खड़े हुए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ थाने पहुंचा दिया। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस जांच चल रही है। पकड़े गए ठग की पहचान 21 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है। वह दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। वर्तमान में शातिर परवाणू में ही रह रहा है। आरोपी के पास नकली कागज के नोट भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता भी शक के दायरे में
इसमें शिकायतकर्ता ही पुलिस के शक के दायरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि शिकायत करने वाले ने जानकारी दी है कि शातिर उससे रुपयों की ठगी की है। एसएचओ के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कहा कि लगभग 15 दिन पहले तीन युवकों ने कहा कि उनके पास करीब डेढ़ लाख रुपये हैं। रकम उन्होंने बैंक से चुराई है। इन पैसों को आप रख लो और हमें कुछ पैसे दे दो ताकि एक व्यक्ति गोरखपुर जा सके और बाद में सभी पैसे का बंटवारा कर लेंगे। क्योंकि इस सीरियल के नंबरों के पकड़े जाने का खतरा है। उनकी बातों में आकर 5500 रुपए इन्हें दे दिए गए।
विज्ञापन


ऐसे पकड़े शातिर
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मंगलवार को ये लोग रेहड़ी मार्केट में फिर से किसी को अपनी जाल में फंसाने की फिराक में थे। इस बीच अचानक एक युवक को पहचान लिया और शोर मचाने पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। युवक को पुलिस ने थाने पहुंचाया। मामले में पुलिस शातिर से छानबीन कर रही है। इससे पहले भी ठगी के कई मामले परवाणू में हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज जांच शुरू
उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की मंगलवार को लोगों की मदद से रेहड़ी मार्केट से एक नकली कागजों के नोटों से ठगी करने वाले गिरोह का एक ठग थाने पहुंचा है। मामले में पूरी छानबीन की जा रही है। आरोपी के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पर भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed