फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crime news

नालागढ़ में दो गुटों में मारपीट, छह लोग घायल

Fri, 07 Aug 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)। Updated Fri, 07 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
कबाड़ को लेकर नालागढ़ के किरपालपुर में दो गुटों में लोहे की रॉड व डंडों से जम कर मारपीट हुई। इसमें दोनों गुटों के छह लोग घायल हो गए जिसमें से दो की हालत ज्यादा खराब होने पर पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजेश कुमार ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने भाई बादल के साथ किरपालपुर में कबाड़ी की दुकान चलाता है। अपने भाई, बेटा रॉकी व सुनील तथा भतीजा संदीप के साथ दुकान में बैठा था। इस बीच दो गाड़ियां एचपी 12 जी-7799 व एचपी 12जी-7771 में बीड प्लासी से सरदार बहादुर सिंह, रंगुवाल के लखविंद्र, बीड प्लासी के गुरप्रीत, सूरज समेत एक दर्जन लोग जबरन दुकान में घुस गए।
विज्ञापन


इन लोगों के हाथों में डंडे व लोहे की रॉड थी। आते ही वे लोग उसके भाई से पूछने लगे की ढेरोंवाल स्थित कंपनी से जो माल उठाया था उसका पैसा कहां है। जब उनसे पूछा गया कि कैसा माल व कौन सा पैसा तब इन लोगों ने सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें संदीप, रॉकी, सुनील, बादल व राजेश को चोटें आई है। साथ लगते प्रवासी कामगारों ने किसी तरह इन लोगों के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल रॉकी, सुनील व संदीप को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से रॉकी को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने धारा 451, 147, 148, 149, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी ओर बीड प्लासी के गुरप्रीत ने बताया कि लक्की के साथ बाइक पर सैणी माजरा से नालागढ़ आ रहे थे तो किरपालपुर में उसके दोस्त बहादुर सिंह के साथ मारपीट हो रही थी। जब उन्होंने रोकना चाहा तो बादल व उसके बेटों ने उसके साथ भी मारपीट की जिससे बहादुर सिंह, लक्की व गुरप्रीत को चोटें आई है। उन्हें नालागढ़ भर्ती कराया गया वहां से लक्की को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने 147, 148, 149, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि यह झगड़ा कबाड़ी की दुकान चलाने वाले लोगों के बीच आपसी लेन देन को लेकर हुआ।  पुलिस ने दोनों ओर से क्रास रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed