{"_id":"6a6b53bb63d61793bf0ddb05","slug":"crackes-in-building-due-to-rain-solan-news-c-176-1-sln1003-175294-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट के फांजी में भारी बारिश से 50 फीट लंबा डंगा ढहा, चार कमरे क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट के फांजी में भारी बारिश से 50 फीट लंबा डंगा ढहा, चार कमरे क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
जमीन धंसने से निर्माणाधीन मकान को पहुंचा भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। उपतहसील दाड़लाघाट के तहत दावटी पंचायत के गांव फांजी में बारिश के चलते एक निर्माणाधीन मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। फांजी निवासी दिलाराम शर्मा के मकान के पीछे की जमीन धंसने से लगभग 50 फीट लंबा डंगा ढह गया, जिससे चार कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जमीन धंसने के कारण डंगा अचानक भरभराकर गिर गया और साथ लगते कमरों में भी दरारें आ गईं और उन्हें भारी नुकसान पहुंचा।
गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। बताया जा रहा है कि दिलाराम शर्मा की कोई सरकारी नौकरी या नियमित आय का स्रोत नहीं है। ऐसे में इस हादसे से परिवार पर आर्थिक संकट और गहरा गया है। मकान का निर्माण कार्य अभी जारी था, तभी यह घटना हो गई। घटना के बाद दिलाराम शर्मा के पुत्र बृजलाल ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान हेतराम को दी। सूचना मिलते ही प्रधान ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।