{"_id":"69f10f1ca3b0537ced0d1e54","slug":"cow-protectors-in-nalagarh-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-demanding-a-ban-on-cow-slaughter-solan-news-c-176-1-ssml1040-168236-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में गो रक्षकों ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र, गो हत्या पर रोक की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में गो रक्षकों ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र, गो हत्या पर रोक की उठाई मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में गो रक्षकों ने गो हत्या पर रोक लगाने और गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय गो रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी राणा ने कहा कि सैकड़ों वर्षों से भारत में गो हत्या का मुद्दा बना हुआ है, लेकिन अब तक इस पर सख्त कानून नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जो स्वयं को सनातन से जुड़ा बताती है, ऐसे में अब इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो देशभर में बड़ा आंदोलन किया जा सकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय यूथ अध्यक्ष अनिल कुमार सहित मान सिंह, दीपक शर्मा, संदीप कुमार, उज्ज्वल चंदेल, अमन कुमार, साहिल कुमार, शुभम कुमार, महेश गौतम, रघु राज, विजय कुमार मारिया और मुकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।