फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Courts stays the work of fixing tiles in Parvanoo's sector-4 green area

ग्रीन एरिया में टाइलें लगाने के कार्य में रोक

Fri, 10 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Courts stays the work of fixing tiles in Parvanoo's sector-4 green area
परवाणू उद्योग संघ के सेक्टर 5 स्थित रोटरी क्लब हाल में आयोजित रक्तदान शिविर। संवाद - फोटो : SOLAN
परवाणू (सोलन)। परवाणू के सेक्टर-4 ग्रीन क्षेत्र में टाइलें लगाने के कार्य पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। सेक्टर-4 के रिहाइशी इलाके में टाइलें बिछाने को लेकर स्थानीय लोगों और नगर परिषद में विवाद हो गया। यह विवाद ग्रीन एरिया में टाइलें लगाने की अनुमति देने पर हुआ।
विज्ञापन

लोगों की मनाही के बावजूद नगर परिषद ने टाइलों का काम शुरू कर दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने कोर्ट से स्टे आर्डर लाकर काम रुकवा दिया। लोगों का कहना है कि नगर परिषद ग्रीन एरिया में टाइलें लगा रही है जो हिमुडा के नक्शे में भी है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद सही रास्ते की जांच करवाकर उस पर टाइलें लगाएं। इस पर कोर्ट ने 24 दिसंबर तक रोक लगा कर नगर परिषद को काम रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद परवाणू के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि हाउस से पास होने पर सेक्टर-4 में टाइलें लगाने का काम शुरू किया था। उन्हें ग्रीन एरिया की जानकारी नहीं थी जिस पर स्थानीय लोगों ने स्टे ऑर्डर लाया और नप ने कार्य तुरंत बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed