फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Counseling tomorrow for five posts of Shastri and language teacher

Solan News: शास्त्री और भाषा अध्यापक के पांच पदों के लिए काउंसिलिंग कल

Sun, 02 Jul 2023 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला सोलन के माध्यम से शास्त्री अध्यापक के तीन और भाषा अध्यापक के दो पदों पर बैचवाइज भर्ती की जानी है।
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन संजीव कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए काउंसिलिंग 4 जुलाई को सुबह 10:30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के कार्यालय में होगी। उप निदेशक ने कहा कि 2017 तक के बैच पास अभ्यर्थी के लिए पांच पदों पर शास्त्री (दृष्टिबाधित, बधिर और सुनने में मुश्किल, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग ठीक, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्राॅफी) और भाषा अध्यापकों (दृष्टिबाधित और बधिर और सुनने में मुश्किल) की भर्ती के लिए काउंसिलिंग की जानी है।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का बैठने, खड़े होने, पढ़ने-लिखने, देखने, अंगुलियों का जोड़-तोड़, चलना, संवाद करना और सुनने में सक्षम होना अनिवार्य है। उप निदेशक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार श्रम एवं रोजगार निदेशालय शिमला के कार्यालय द्वारा प्रायोजित नहीं किए जाने वाले उम्मीदवार जो रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, भी काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

संजीव कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र (मूल तथा फोटोकापी), बायोडाटा फार्मा (www.ddeesolan.in पर उपलब्ध) को भरकर, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र (जेबीटी, टीईटी या बीएड), हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र, अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed