{"_id":"63864ce2fa5c9d14a81a9995","slug":"correct-disposal-of-plastic-is-the-responsibility-of-every-person-solan-news-sml4293585133","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक वेस्ट का सही निस्तारण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक वेस्ट का सही निस्तारण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : अवस्थी
विज्ञापन
बद्दी ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर आयोजित शिविर में भाग लेते उद्योगपति व अन्य।
- फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। सीपैट बद्दी (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रो कैमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) ने बद्दी में स्थित सरोवर पोर्टिको में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन किया। सेमीनार में डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सुंदरनगर के सचिव अमिताभ अवस्थी एवं एचपीएस जनरल मैनेजर एचपीकेवीएन शिमला डॉ. सुनिल ठाकुर मुख्यातिथि रहे।
सेमिनार के दौरान उद्योगों से निकलने वाले प्लास्टिक वेस्ट को ठिकाने लगाने पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि प्लास्टिक भारत की आर्थिक उन्नति के लिए भी अनिवार्य है, मगर इसका उपयोग जरूरत के अनुसार हो। सीपैट बद्दी के निदेशक उपेंद्र सिंह ने कहा कि प्लास्टिक हर घर में उपयोग होता है। ऐसे में यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि प्लास्टिक वेस्ट को उसके सही स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि इसे दोबारा से रिसाइकिल किया जा सके।
अमिताभ अवस्थी ने कहा प्लास्टिक वेस्ट को मैनेज करने के लिए सरकार भी प्रयास कर रही है, परंतु समाज के हर व्यक्ति की भी जिम्मेदारी है कि वह अपने घर से निकलने वाले प्लास्टिक वेस्ट को भी उसके नियुक्त स्थान पर ही फेंके, ताकि उसे वेस्ट प्लांट में रिसाइकिल या डिकंपोज किया जा सके।
विज्ञापन
इस मौके पर सीपैट बद्दी के टेक्निकल ऑफिसर पुष्पेंद्र कुमार, मैनेजर रमेश बाबू, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अभय गुप्ता, सूर्या कैमिकल से उदित शर्मा, आईआईटी रोपड़ से पपिया भौमिक, आईआईटी कानपुर से रश्मि पुनहानि, सिंधिया और अनुराधा आदि मौजूद रहे।