{"_id":"6499e188e8750a99710fef44","slug":"corporation-city-wards-from-october-will-collect-tax-from-new-areas-included-in-solan-news-c-176-1-sln1002-2358-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अक्तूबर से निगम शहर के वार्डों \nमें जुड़े नए क्षेत्रों से वसूलेगा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अक्तूबर से निगम शहर के वार्डों में जुड़े नए क्षेत्रों से वसूलेगा टैक्स
Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन को नगर निगम बनाने के लिए विलय किए गए नए क्षेत्रों में टैक्स लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए निगम ने अपनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इससे पहले इन क्षेत्रों को तीन साल की राहत प्रदान की गई थी। इसमें किसी भी प्रकार का टैक्स न लेने का एलान किया गया था। अब अक्तूबर में तीन वर्ष का समय पूरा होने जा रहा है। इसके बाद इन क्षेत्रों को भी अन्य वार्डों की तरह टैक्स अदा करना होगा। टैक्स बिल जारी होने के बाद लोगों पर आर्थिक बोझ भी पड़ना शुरू हो जाएगा। यह समयावधि चार माह बाद समाप्त हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार निगम की ओर से यह बिल एरिया के अनुसार दिए जाएंगे। नए जुड़े क्षेत्रों से बिल राशि आने के बाद निगम की आय में वृद्धि भी होगी। वहीं नए क्षेत्रों में भी विकास के कार्यों को करवाना और आसान हो जाएगा। इसी के साथ प्रोपर्टी टैक्स के लिए निगम पूरे शहर में ज्योग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम सर्वे (जीआईएस) करवाएगा। यह सर्वे सभी वार्डों में होगा। इस सर्वे के माध्यम से शहर में बने भवनों की संख्या के आंकड़े एकत्रित होगें। जैसे-जैसे वार्डों में यह सर्वे होगा उसी के साथ बिल भी बंटने शुरू हो जाएंगे। गौर रहे कि नगर परिषद को नगर निगम बनाने के लिए शहर के साथ सटी आठ पंचायतों के कुछ क्षेत्र शामिल हुए थे। इन क्षेत्रों का निगम में विलय होने के बाद लोगों से कई प्रकार के वादे सरकार की ओर से किए गए थे। इसमें नए जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों से तीन साल तक टैक्स की वसूली न करने का एलान किया गया था। अब तीन साल पूरा होने पर 28 अक्तूबर 2023 से निगम इन क्षेत्रों से भी टैक्स की वसूली करेगा। इसके लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।
ये क्षेत्र जुड़े
शहर से सटी आठ पंचायतों को नगर निगम में विलय किया गया था। इसमें आंजी, बसाल, सलोगड़ा, सपरून, शामती, कोठों, कथेड़ और सेरी पंचायतों के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसमें विकास कार्यों के साथ अन्य सुविधा देने के लिए सरकार की ओर से लोगों को आश्वस्त किया गया था। हालांकि कुछ लोगों ने अपनी आपत्ति भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद उसे सुलझा लिए गया था।
विज्ञापन
नए जुड़े क्षेत्रों के तीन साल 28 अक्तूबर 2023 को पूरे हो जाएंगे। इसके बाद से इन क्षेत्रों से भी पानी, कूड़ा और प्रोपर्टी टैक्स लिया जाएगा। अभी तक इन क्षेत्रों से कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा है। लेकिन अब तीन वर्ष की अवधि पूरी हो रही है। इसके लिए जल्द तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। -प्रियंका चंद्रा
संयुक्त आयुक्त, नगर निगम सोलन