फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Corona vaccination in Solan starts with project officer given first vaccination in Solan

सोलन में महिला चिकित्सक को लगा कोरोना वैक्सीन का पहला टीका

Sat, 16 Jan 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल की महिला चिकित्सक को टीका लगवाने के साथ ही जिले में कोविड वैक्सीनेशन की शुरूआत हो गई। शनिवार को सुबह ठीक 11:04 बजे अस्पताल की प्रोजेक्ट अफसर डॉ. शालिनी को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। इस मौके पर उपायुक्त केसी चमन, सीएमओ डॉ. राजन उप्पल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके गुप्ता मौजूद रहे। उपायुक्त केसी चमन ने शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से जिला के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट के बैनर तले बनी यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। लिहाजा किसी तरह से घबराने की आवश्यकता नहीं है। पहले चरण में 4300 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। उसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स और तीसरे चरण में यह वैक्सीन बुजुर्गों तथा आम आदमी तक पहुुंचेगी। सीएमओ डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि जिला को पहले चरण में 4300 डोज मिली हैं। इसके तहत 430 वॉयल्स उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

स्वेच्छा से लगाएं टीका, घबराने की जरूरत नहीं
कोविड का पहला टीका लगवाने वाली डॉ. शालिनी ने अमर उजाला से अपना अनुभव साझा कर कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी स्वेच्छा से टीका लगवाएं। यह पूरी तरह सुरक्षित है। इससे घबराने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य कर्मी जागरूक रहते हैं लेकिन टीकाकरण से पहले आम लोगों की काउंसिलिंग भी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed