{"_id":"6a19dfdde7a1556f03068535","slug":"construction-of-levees-begins-to-protect-the-four-lane-road-on-kathed-bypass-solan-news-c-176-1-sln1013-170421-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कथेड़ बाईपास पर फोरलेन का बचाने के लिए डंगे का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कथेड़ बाईपास पर फोरलेन का बचाने के लिए डंगे का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
फोरलेन धंसने के कारण मंदिर व कथेड़ सड़क को बना है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के कथेड़ के पास धंस रही कथेड़-बाईपास फोरलेन को बचाने के लिए डंगे का निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है। इससे सड़क टूटने और आवाजाही बाधित होने का खतरा टलेगा। डंगा लगाने के लिए फाउंडेशन बनाने का काम किया जा रहा है। इससे जल्द ही अब लोगों को सुविधा मिलेगी।
यहां फोरलेन निर्माण के समय भी डंगा लगाया गया था, लेकिन सड़क धंसने के कारण डंगा गिर गया, जिस कारण यहां कथेड़ कॉलोनी को जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। ऐसे में लोग अपने वाहनों को कॉलोनी तक नहीं ले जा पा रहे थे। कॉलोनी को जाने वाली सड़क को खोल दिया गया है, लेकिन उसकी हालत खस्ता हो गई है। वहीं अभी डंगा न लगने के कारण यहां बने एक मंदिर व सड़क पर अभी भी खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी यहां आकार सड़क का जायजा लिया और लोगों को इसे जल्द ठीक करवाने का आश्वासन दिया। लोक निर्माण विभाग के उपखंड अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी डंगा लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार की जा रही है। इसके साथ ही कथेड़ कॉलोनी को जाने वाली सड़क को भी ठीक किया जाएगा।