{"_id":"6a709402d2630e937008b0df","slug":"consignment-of-2500-fruit-bearing-saplings-reaches-kunihar-solan-news-c-176-1-ssml1041-175598-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुनिहार पहुंची 2500 फलदार पौधों की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुनिहार पहुंची 2500 फलदार पौधों की खेप
Mon, 03 Aug 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बागवानी विभाग, कुनिहार की ओर से किसानों, बागवानों के लिए लाए गए फलदार पौधे। संवाद
उद्यान विभाग करेगा वितरण, लोगों से अधिक पौधे लगाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। वर्षा ऋतु को फलदार पौधों के रोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय मानते हुए बागवानी विभाग कुनिहार ने क्षेत्र के किसानों, बागवानों और आम जनता के लिए विभिन्न प्रजातियों के उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधे उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें 2500 पौधों की पहली खेप पहुंच चुकी है।
विभाग के पास वर्तमान में कलमी आम, लीची, मौसमी, किन्नू, संतरा, आंवला, अंगूर, जामुन, बेल और कलमी नींबू जैसी किस्मों के पौधे उपलब्ध हैं, जिन्हें इच्छुक किसान अपनी भूमि और आवश्यकता अनुसार कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। कृषि व बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार वर्षा ऋतु में पौधे रोपने से उन्हें प्राकृतिक रूप से पर्याप्त नमी मिलती है, जिससे जड़ों का विकास तेजी से होता है और पौधों के जीवित रहने की संभावना काफी बढ़ जाती है। नए बाग लगाने व पुराने बागों के विस्तार के लिए इस समय को सबसे अनुकूल माना जाता है। इसी संदर्भ में विकास खंड कुनिहार के उद्यान विषय विशेषज्ञ रितेश शर्मा ने क्षेत्र के बागवानों से अधिक-से-अधिक संख्या में पौधरोपण करने का आह्वान किया है। पौधों की उपलब्धता, किस्मों के चयन व अन्य तकनीकी जानकारी के लिए बागवानी विभाग कुनिहार के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।