फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Connect children with religion and values: Devkinandan

बच्चों को धर्म और संस्कारों से जोड़ें : देवकीनंदन

Tue, 27 Oct 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सोलन में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़े श्रद्धालु, भगवान वामन की लीला का किया वर्णन
विज्ञापन

सत्य, सेवा और सदाचार अपनाने की सीख
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। देवकीनंदन ठाकुर महाराज के सानिध्य में सोलन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान महाराज ने भगवान की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति, समर्पण और सदाचार का संदेश दिया। कथा में भगवान वामन की लीला और राजा बलि की भक्ति का प्रसंग विशेष आकर्षण रहा।
महाराज ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही धार्मिक कथाओं और संस्कारों से जोड़ना चाहिए। बचपन में मिलने वाले संस्कार जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं। माता-पिता का दायित्व है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ धर्म, भक्ति और संस्कृति का महत्व भी समझाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी परंपराओं से जुड़ी रहे।
विज्ञापन

भगवान वामन और राजा बलि के प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज ने कहा कि भगवान भक्तों की श्रद्धा, प्रेम और समर्पण से प्रसन्न होते हैं। सच्ची भक्ति मनुष्य को विनम्रता, त्याग और सेवा की प्रेरणा देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने आराध्य के प्रति विश्वास बनाए रखने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। महाराज ने कार्तिक मास में दीपदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परिवारों को बच्चों के साथ दीपदान जैसी धार्मिक परंपराओं में भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों में बचपन से ही धर्म और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं
महाराज ने भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा रखने और सनातन परंपराओं का पालन करने का संदेश भी दिया। भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सत्य, मर्यादा, माता-पिता के सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा और करुणा को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा केवल बातों से नहीं, बल्कि अच्छे कर्मों, सेवा, सत्य और सदाचार के माध्यम से होती है। श्रद्धालुओं को इष्टदेव के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने और धार्मिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed