फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress supported councillors to start hunger strike outside Baddi municipal council office from 15th March

नप बद्दी कार्यालय के बाहर कल से आमरण अनशन पर बैठेंगे कांग्रेसी पार्षद

Sun, 13 Mar 2022 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी में कांग्रेस पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव का मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा। उपायुक्त सोलन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, बद्दी-नालागढ़ में रोष रैली और विधानसभा में मुद्दा गूंजने के बाद भी मामला अधर में लटका है। अब नगर परिषद बद्दी के कांग्रेसी पार्षदों ने आमरण अनशन का एलान कर दिया है। 15 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव दाखिल करने वाले सभी पांचों पार्षद नप बद्दी के कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठेंगे।
दो फरवरी को नप बद्दी के कांग्रेसी पार्षदों ने नप अध्यक्षा व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया था। जिस पर डीसी सोलन ने 15 दिन के भीतर नप बद्दी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बहुमत साबित करने का निर्देश दिया जाना था।
विज्ञापन

पार्षद सुरजीत चौधरी व पार्षद तरसेम लाल का कहना है कि पिछले सवा महीने से अल्पमत में आई नगर परिषद बद्दी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीसी सोलन कार्यालय में प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी-नालागढ़ में सैकड़ों लोगों ने काले झंडे उठाकर सरकार की धक्केशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधानसभा सत्र में विधायक राजेंद्र राणा ने नप बद्दी के मसले को जोरशोर से उठाया। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन ने नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बहुमत साबित करने के निर्देश जारी नहीं किए। अब पांचों पार्षद 15 मार्च को नगर परिषद कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठेंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

उन्होंने कहा कि यह पहला मामला है जिसमें अविश्वास प्रस्ताव दाखिल होने के बाद भी प्रशासन सरकार के इशारे पर अल्पमत में आई नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बचाने का प्रयास कर रहा है। जब तक प्रशासन नप बद्दी के अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं देता तब तक पांचों पार्षद नप बद्दी के कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed