फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress stages a protest against price hike in Arki bazar

अर्की बाजार में महंगाई के खिलाफ निकाली रैली

Sat, 02 Apr 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। ब्लॉक कांग्रेस अर्की ने शनिवार को महंगाई को लेकर लोनिवि विश्राम गृह से एसडीएम कार्यालय तक विधायक संजय अवस्थी की अध्यक्षता में रोष रैली निकाली। ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने बताया कि हाईकमान के आदेशों पर रैली का आयोजन किया गया।
आज हर चीज की कीमत आसमान छू रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ रैली से रोष प्रदर्शन किया। कार्यकारी एसडीएम रमन ठाकुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। अवस्थी ने कहा कि देश मे महंगाई चरम सीमा पर है।
विज्ञापन

बेरोजगारी भी बहुत ज्यादा है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम, सीमेंट, सरिया समेत अन्य रोजमर्रा की जरूरत के सामान के दाम आसमान पर हैं। इससे आम आदमी की जेब पर महंगाई का असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सतीश कश्यप, अमर चंद पाल, राजेंद्र रावत, ऋषि देव, जगदीश ठाकुर, उर्मिला, सुनीता गर्ग, उमा गर्ग, ऋतु ठाकुर, अनुज गुप्ता, हेमेंद्र गुप्ता, सुमन गुप्ता, देवकली, सिमा शर्मा, रुचिका गुप्ता, सरिता रानी, प्यारे लाल, कमलेश शर्मा, पवन कौशल, संजीव, जेपी, दलीप सिंह, ठाकुर रोशन, सुरेंद्र ठाकुर, हेमंत वर्मा, धनी राम, नरेंद्र ठाकुर, बलदेव, रवि पाठक, सुशील, जय सिंह, तिलक, डीडी शर्मा, सूर्यकांत जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed