फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress protested against increasing the goods tax

गुड्स टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congress protested against increasing the goods tax
नालागढ़ में गुड्स टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़(सोलन)। ट्रकों पर गुड्स टैक्स बढ़ाने के विरोध में नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस ने ट्रक संचालकों के साथ सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से इस संबंध में सरकार को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रवक्ता अधिवक्ता योगेश्वर सिंह राणा, ध्वज भवंर सिंह राणा, हरपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, सुरजीत सिंह, सुरमुख सिंह, जगजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, हरचरण सिंह, इंद्र जीत सिंह, सोनू, हरि सिंह, रमन कुमार समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता लोनिवि कार्यालय नालागढ़ के समीप एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

जहां पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता योगेश्वर सिंह राणा ने कहा कि पहले ही ट्रक संचालक मंदी की मार झेल रहे हैं। सरकार ने निजी बस संचालकों के सभी टैक्स कोरोना काल के दौरान माफ कर दिए। इस घाटे को पूरा करने के लिए ट्रक संचालकों पर गुड्स टैक्स बढ़ा कर दोगुना कर दिया है। कोरोना काल में ट्रक भी खड़े रहे और कुछ संचालकों ने जान जोखिम में डाल कर अपने ट्रक सड़क पर चलाए और जरूरी खाने पीने का सामान और दवाइयां एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed