फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress misled women, BJP is empowering them: Nanda

कांग्रेस ने किया महिलाओं को गुमराह, भाजपा कर रही है सशक्त : नंदा

Wed, 06 Mar 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 06 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
अर्की में हुआ भाजपा का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/अर्की। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने विधानसभा क्षेत्र अर्की के तहत आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रतिमाह 1500 रुपये देने का झूठ एक बार और बोल दिया है। मुख्य अतिथि में रूप में बोले रहे नंदा ने कहा कि झूठी गारंटिया देते हुए वह सत्ता में आई और अब झूठ बोलकर महिलाओं को गुमराह करना चाहती है। जब मुख्यमंत्री ने अपने बजट सत्र के दौरान इस गारंटी को लेकर कोई प्रावधान ही नहीं किया तो गारंटी पूरी कहां से होगी, 800 करोड़ की घोषणा की। इसका मतलब साफ है कि 5 लाख बहने ही इस योजना का फायदा उठा पाएंगी। उन्होंने कहा कि 2021 की जनगणना के हिसाब से हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक महिला का मुंह काला किया बाल काटे गए और पूरे विधानसभा क्षेत्र में उस बहन को भगाया गया, क्या यह है महिलाओं के लिए व्यवस्था परिवर्तन। ऐसी वारदातों से महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए नंदा ने कहा, हमारा लक्ष्य 2 करोड़ महिलाओं को 'लखपति' बनाने का था। अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं के उत्थान का काम किसी ने किया है तो वह भाजपा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता महिला मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव प्रतिभा कंवर, महामंत्री भावना गुप्ता, रमेश ठाकुर, दयानंद शर्मा, आशा परिहार, हीरा कौशल, भुवनेश्वरी शर्मा, रमेश, इरा कौशल और तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed