फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress is the voice of the country and the backbone of democracy: Vinay Kumar

देश की आवाज और लोकतंत्र की रीढ़ है कांग्रेस : विनय कुमार

Mon, 29 Dec 2025 01:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Congress is the voice of the country and the backbone of democracy: Vinay Kumar
विधान सभा अध्यक्ष विनय कुमार स्थापना दिवस पर  संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को शपथ दि
नालागढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के मौके पर बोले प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को सगंठन को मजबूत करने का दिलाया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस महज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और लोकतंत्र की मजबूत रीढ़ है। देश में आज जो बोलने, लिखने और सिर उठाकर जीने की आजादी है, वह कांग्रेस के असंख्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। वह रविवार को नालागढ़ की इंदिरा अनाज मंडी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आज संविधान की आत्मा को कमजोर करने की साजिशें रची जा रही हैं। महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी युवाओं का भविष्य निगल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग सच का सामना करने के बजाय जनता के सवालों से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस की योजनाओं के केवल नाम बदलने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सत्य और साहस के साथ खड़े होने का आह्वान किया और जल्द ही जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन का आश्वासन दिया।

विधायक बावा ने गिनाईं कांग्रेस की उपलब्धियां
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि स्थापना दिवस को शिमला के बजाय हर विधानसभा क्षेत्र में मनाने के फैसले से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश में सुई से लेकर जहाज तक का निर्माण कांग्रेस की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। बावा ने भाजपा पर धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपदा प्रभावित परिवारों को घर और मुआवजा देने के बाद ही प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed