फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   congress aggitation aganist the currency

नोटबंदी के खिलाफ सोलन में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Thu, 24 Nov 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 24 Nov 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
congress aggitation aganist the currency
केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सोलन के डीसी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सोलन के डीसी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के सदस्यों ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


इसमें कहा गया कि केंद्र सरकार ने बिना सोचे समझे लिए नोटबंदी के फैसले से आम जनता और गरीबों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं, पुरुषों और विद्यार्थियों को सारा कामकाज छोड़ कर घंटों अपने रुपये निकालने के लिए एटीएम की कतारों में लगना पड़ता है। बावजूद इसके उन्हें खाली हाथ दूसरे एटीएम की ओर भागना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों के पास रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने तक के पैसे नहीं हैं। इससे तंग आकर वह आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रहे हैं। देश भी में अभी तक 70 से 80 लोग अपनी जान इसी कारण गवां चुके हैं। इसकी जिम्मेवार केंद्र सरकार की यह नोटबंदी नीति है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान राहुल सिंह ठाकुर ने कहा कि आज कारोबार इसी नोटबंदी की बलि चढ़ चुका है। साथ ही प्रदेश का किसान-बागबान बीज और कीटनाशक आदि नहीं खरीद पाने से अपनी खेती भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान रेणू, कुरीन, पार्वती तनवर, मंजु शर्मा, नीता चौहान, सावित्री सांख्यान, ज्योतस्ना ठाकुर, ऊषा शर्मा, सुदेश परिहार, जतिन साहनी, संजय भंडारी, रोहित शर्मा, अरविंद गुप्ता, सरदार सिंह ठाकुर, जगमोहन मल्होत्रा, किशन ग्रोवर, लायकराम वर्मा, सुनील वर्मा, मनोज गुप्ता, विनिश धीर, पुनीत शर्मा, पलकराम कश्यप, कुलराकेश पंत, मनोज वर्मा, रत्ती राम फौजी, अश्वनी बतरा, चंद्रभानु, चतर सिंह वर्मा, सुशील चौधरी, मोहम्मद अली खान, गरीब दास, प्रिंस, श्यामलाल, आशाराम, लक्ष्मी चंद, हरिमोहन और सुभाष मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed