फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Company, shop and truck caught fire in BBN

Solan News: बीबीएन में कंपनी, दुकान और ट्रक में लगी आग

Mon, 13 Nov 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 13 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Company, shop and truck caught fire in BBN
बद्दी के सराजमाजरा में आग से जला ट्रक। संवाद
नालागढ़ में मक्की टांडे और शाला के चारा जलकर राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बीबीएन में दिवाली पर पांच स्थानों आगजनी की घटनाएं हुईं जिसमें लाखों रुपये की सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बद्दी में कूड़ांवाला गांव में स्थित एक चूल्हा बनाने वाली फैक्टरी हितेश्वरी इंटरप्राइजेज में दोपहर बाद 3 बजे अचानक आग लग गई। कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग से तैयार गैस चूल्हे, कोटिंग पेंट, पेंट के डिब्बे व ग्लब्स जल कर नष्ट हो गए। आग से पचास हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम 6 बजे दावत चौक के समीप रामजीदास की इलेक्ट्रिकल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखे कूलर, पंखे, गीजर व अन्य बिजली का सामान जल कर नष्ट हो गया। आग से पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। फायर आफिसर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने साथ लगती दुकानों को आग से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मध्य रात्रि बद्दी के सराज माजरा पार्किंग में खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जैसे ही ट्रक का केबिन जलने लगा तो बद्दी के तहसीलदार राजेश जरियाल ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से केबिन पूरा जल चुका था। केवल पिछले टायर ही बच पाए थे। इस आगजनी से पांच लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। फायर आफिसर जोगिंद्र सिंह ने आगजनी की पुष्टि की है। इसके अलावा नालागढ़ क्षेत्र दिवाली पर आगजनी की दो घटनाएं हुई। पहली घटना राधेश्याम गोशाला कसंबोवाल गुजरा में हुई। गोशाला की घास में आग लग गई। दूसरी घटना भाटिया पंचायत के गांव ढाणा में हुई। मक्की टांडे जल गए।

बद्दी के सराजमाजरा में आग से जला ट्रक। संवाद

बद्दी के सराजमाजरा में आग से जला ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed