{"_id":"642336ebe44bccdb5301a134","slug":"compansation-to-fourlane-effected-solan-news-c-19-1-103662-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 20 दिन में बांटा 23 करोड़ का फोरलेन मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 20 दिन में बांटा 23 करोड़ का फोरलेन मुआवजा
Wed, 29 Mar 2023 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से वाकनाघाट तक चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान जद में आने वाले भवनों के हकदारों का प्रशासन ने पता लगाना शुरू कर दिया है। करीब 20 दिन में 23 करोड़ रुपये संबंधित हकदारों की पहचान कर वितरित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन की ओर से इस कार्य में तेजी लाई गई है। अब सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपये फोरलेन मुआवजे का हकदारों को दिया जाना है। इसके लिए भी भूमि मालिकों का पता लगाया जाना शुरू कर दिया है। एसडीएम सोलन संजय स्वरूप ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 20 दिन में 23 करोड़ फोरलेन मुआवजे का जिला प्रशासन ने संबंधित हकदारों को दिया जाना था। इसकी रिपोर्ट पटवारी और तहसीलदार ने बनाई थी। पिछले सप्ताह प्रशासन ने 11 करोड़ हकदारों को बांटे हैं।
विज्ञापन