{"_id":"67c84fd1c33d156a5906cf0e","slug":"college-building-to-be-built-solan-news-c-176-1-ssml1040-139048-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन कॉलेज में वाणिज्य ब्लॉक के लिए अक्तूबर तक का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन कॉलेज में वाणिज्य ब्लॉक के लिए अक्तूबर तक का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के चलते काम पूरा होने में लग गया अधिक समयपांच करोड़ की लागत से तैयार हो रहा आधुनिक भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन के विद्यार्थियों को आधुनिक वाणिज्य ब्लॉक का अक्तूबर तक इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने ब्लॉक निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। पिछले दो वर्षो में बारिश के चलते कार्य करने में परेशानी आ रही है। इस कारण इस कार्य को पूरा करने में भी देरी हो गई। भवन का निर्माण करीब पांच करोड़ की लागत से किया जा रहा है। चार मंजिला भवन में 15 कमरों के साथ ऑडिटोरियम, स्टाफ कक्ष सहित पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में कॉलेज में करीब 5,000 विद्यार्थी विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। कमरों के अभाव में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस कारण शिफ्टों में भी कक्षाएं चल रही हैं। पिछले कई वर्षो से इस भवन के बनने का इंतजार हो रहा है। अभी तक प्लॉट तैयार करने सहित सुरक्षा दीवार, पिलर का ही कार्य हो पाया है। कॉलेज परिसर के साथ लगती जगह पर बीकॉम ब्लॉक बनाया जा रहा है। सोलन कॉलेज में शिमला, सिरमौर सहित अन्य क्षेत्रों से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। विद्यार्थियों की अधिक संख्या होने से कॉलेज भवन छोटा पड़ गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग सोलन के अधिशासी अभियंता रवि भट्टी ने बताया कि कॉलेज परिसर के समीप वाणिज्य ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। बारिश के चलते इस कार्य को करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन अब कार्य फिर से युद्धस्तर पर शुरू हो गया है जिसे अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
इनसेट
ये सुविधाएं मिलेंगी
इस ब्लॉक में विद्यार्थियों को स्मार्ट कक्षाओं, हर मंजिल में पेयजल और शौचालय की सुविधा मिलेगी। कॉमन क्लास रूम और बड़े समारोह के लिए ऑडिटोरियम बनेगा। इसी के साथ कॉलेज परिसर को चार ब्लॉक में बांटा गया है। ए-ब्लॉक में मूलभूत सुविधाएं, बी-ब्लॉक में शैक्षणिक, सी-ब्लॉक में प्रवेशद्वार व अन्य और डी-ब्लॉक में प्रशासनिक स्टाफ रूम की सुविधा मिलेगी।