{"_id":"58668cf44f1c1b265eeec675","slug":"cm-virbhdra-gives-crorer-ruppees","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुख्यमंत्री ने जिले को दी करोड़ों की सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने जिले को दी करोड़ों की सौगात
ब्यूरो, सोलन
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट और चायल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करीब 36 करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन किए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट और चायल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करीब 36 करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन किए। उन्होंने में पशु औषधालय, कुफ्टू के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र, माध्यमिक स्कूल दधोग को उच्च पाठशाला करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देलगी में विज्ञान खंड के निर्माण की घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
उन्होंने माही-करोला सड़क तथा अश्वनी खड्ड होते हुए चायल-झाजा को पक्का करने की घोषणा के अलावा मालगा गांव के लिए पेयजल आपूर्ति योजना स्वीकृत की। कंडाघाट में फायर ब्रिगेड केंद्र खोलने की मांग को नामंजूर भी किया। कहा कि सोलन की दूरी महज 15 किमी है। अगर 15-15 किमी में वह अग्निशमन केंद्र खोलेंगे तो मुश्किल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एक फायर टेंडर जरूर कंडाघाट में रखे जाने का प्रावधान किया जाएगा। नतीजतन आपातकाल में त्वरित सहायता मिल सके।
विज्ञापन
दूसरी तरफ उप रोजगार कार्यालय की मांग पर उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग से परामर्श करने के बाद इस बारे में सोचा जाएगा। सरकार नौणी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग पर विचार करेगी। उन्होंने खुशी जाहिर की कि सोलन जिला समूचे राज्य के साथ विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ा है। सीएम ने कि कहा कि जिले के किसानों ने बड़े पैमाने पर पुष्प उत्पादन तथा बेमौसमी सब्जियों की खेती को अपनाया है, जिसके फलस्वरूप उनकी आर्थिकी में आशातीत सुधार हुआ है। जिले में अनेक सड़कों का निर्माण किया है, जिनसे विकास एवं खुशहाली के नए द्वार खुले हैं।
विज्ञापन
अस्पताल बनाने वाले की नीयत थी कच्ची
अस्पताल के निर्माण के विवाद पर सीएम बोले, भाजपाई जो करना चाहें कर लें। अस्पताल वहीं बनेगा जहां प्रस्तावित है। पुराने अस्पताल को बनाने वालों की नीयत कच्ची थी। यह अस्पताल पचास बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल की क्षमता नहीं रखता। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के कुछ नेता कंडाघाट में नए अस्पताल के स्थल का विरोध कर रहे हैं। यह लोग विकास विरोधी हैं और जन विरोधी भी हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों को सचेत करते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने इस अवसर पर कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत सिरीनगर का कलेंडर भी जारी किया।
इन कार्यों का किया शुभारंभ
1.10 करोड़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का नया भवन
2.10 करोड़: गर्ल्स पालीटेक्निक कॉलेज कंडाघाट में छात्रावास
3.81 करोड़: सिरीनगर, बीशा, माही, क्वारग, छौसा में पेयजल योजनाएं
4.00 करोड़: सकोड़ी, झाझा, धंगील, हिन्नर तथा बांझणी में जलापूर्ति योजनाएं
शिलान्यास
1-कंडाघाट डिग्री कॉलेज
2-एनएच पर सब्जी मंडी
3-चायल गौड़ा सड़क होगी चौड़ा
लाखों लोग होंगे लाभान्वित
एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का गत चार वर्षों के दौरान सोलन जिला का समग्र विकास सुनिश्चित बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इन योजनाओं से लाखों की आबादी लाभान्वित होगी। 5 पंचायतों के लिए चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जलापूर्ति योजना से इन पंचायतों के लगभग 5200 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने 19 करोड़ की लागत से 29 किलोमीटर चायल गौड़ा सड़क बेहतर करने तथा इसके सुधार की आधारशिला भी रखी। इन विकास कार्यों लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।
यह भी रहे मौजूद
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल, कांग्रेस की महासचिव विनोद सुलतानपुरी तथा सोलन जिला कांग्रेस के महासचिव शिवदत्त ने भी इस अवसर पर संबोधित किया। हिप्र खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल ठाकुर इस अवसर पर उपस्थित रहे। आयोजन स्थल में बैनर और अन्य संबधित जरूरतों को पूरा पूर्व मनोनीत पाषर्द विशाल वर्मा और राजीव कौड़ा ने किया।