फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CM Jairam Thakur announced Jalshakti Mandal office for Dharampur, Ayurvedic hospital for Gadhkhal

धर्मपुर बना जलशक्ति मंडल, गड़खल को 20 बिस्तर वाला आयुर्वेदिक अस्पताल

Wed, 04 May 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur announced Jalshakti Mandal office for Dharampur, Ayurvedic hospital for Gadhkhal
परवाणू पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/परवाणू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत परवाणू में लगभग 218 करोड़ रुपये लागत की 20 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने परवाणू में जनसभा के दौरान धर्मपुर में जलशक्ति मंडल खोलने, गड़खल में 20 बिस्तरों की क्षमता वाले उपमंडल आयुर्वेदिक अस्पताल, गंबरपुल (हरिपुर) में पशु औषधालय, भोजनगर में पशु औषधालय और परवाणू में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

धर्मपुर अस्पताल में तीन चिकित्सक, दो पैरा मेडिकल स्टाफ और छह नर्स के पद सृजित करने, ईएसआई अस्पताल परवाणू में चिकित्सकों के छह पद सृजित करने, कोटीनांभ सेरी (नेरीकलां), रान, मेहलन गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने, पट्टाबरौरी और तिरडो में पटवार वृत्त, जाबल जमरोट में आईटीआई खोलने, राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी और राजकीय उच्च विद्यालय गनोल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय करोल, नेरीकलां, दत्यार, गुनाई, चामत-भड़ेच को स्तरोन्नत करने, क्षेत्र के पांच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने, दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने, प्राथा में अटल आदर्श स्कूल स्थापित करने, पुलिस चौकी भोजनगर को स्थायी करने, गांव क्यारड़ को पटवार वृत्त धर्मपुर में शामिल करने, कसौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो मुद्रिका बसें चलाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किए लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने परवाणू के सेक्टर-दो के गेब्रियल सड़क में 75 लाख की लागत से निर्मित पीआईए सदन, बरोटीवाला मंधाला-परवाणू सड़क मार्ग के 11.30 करोड़ के चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य और लोहांजी में 4.30 करोड़ की लागत से निर्मित प्री-फेब्रिकेटेड क्षेत्रीय कुष्ठ अस्पताल का लोकार्पण किया। उन्होंने परवाणू में ईएसआई अस्पताल के लिए 55 लाख से निर्मित ऑक्सीजन संयंत्र, ग्राम पंचायत नेरीकलां और साथ लगते गांव के लिए 1.27 करोड़ की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना स्योथ-कमलोग के संवर्द्धन कार्य और बड़ोग में 48 लाख से निर्मित ‘इंस्पेक्शन हट’ के अतिरिक्त आवास का लोकार्पण, धर्मपुर में सहायक राज्य आबकारी एवं कराधान कार्यालय के लिए 56 लाख से निर्मित कार्यालय भवन एवं टाइप-2 क्वार्टर और तहसील कसौली में पुलिस चौकी गड़खल में 84 लाख से निर्मित टाइप-2 क्वार्टर और 21.70 करोड़ से निर्मित होटल न्यू रोज कॉमन कसौली का लोकार्पण किया।
ये किए शिलान्यास
शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला सड़क पर गंभर खड्ड पर 5.18 करोड़ की लागत से निर्मित डबललेन फुटपाथयुक्त आर्क पुल, भोजनगर से चक्की मोड़ सड़क पर कौशल्या खड्ड पर 2.80 करोड़ लागत वाले पुल, परवाणू-खडीन-बनासर-भोजनगर सड़क पर कामली खड्ड पर छह करोड़ से फुटपाथयुक्त डबललेन पुल, पुलिस थाना धर्मपुर के लिए 90 लाख से टाईप-3 आवास, 17.50 करोड़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में 50 बिस्तर क्षमता वाले अतिरिक्त खंड, 104.03 करोड़ लागत से कसौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए गिरि खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना, 37.03 करोड़ से उठाऊ जलापूर्ति योजना सातियां शिवा, उठाऊ जलापूर्ति योजना गड़खल लड़ाह, उठाऊ जलापूर्ति योजना सुनाड़ी-आंजी, उठाऊ जलापूर्ति योजना गोरथी, उठाऊ जलापूर्ति योजना सेरी थाना, ग्रेविटी जलापूर्ति योजना कसौली, ग्रेविटी जलापूर्ति योजना जंगेशु, ग्रेविटी जलापूर्ति योजना झंगेड़, उठाऊ जलापूर्ति योजना हुड़ंग कोटला, उठाऊ जलापूर्ति योजना भावगुड़ी, 90 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना उप-मोहाल नरयाला और उप-मोहाल चंदरैणी, 91 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना तड़ोल और कियारवा सिहारड़ी के रिमॉडलिंग कार्य का शिलान्यास किया।
इस दौरान दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा मंडलाध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, उपायुक्त कृतिका कुलहरी उपस्थित रहे।

मांगों को पूरा किया
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर पिछले चार वर्षों के दौरान चलाए विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed