{"_id":"68657c9947c7dad3100ca210","slug":"cm-flag-off-volvocm-flag-off-volvo-solan-news-c-19-sml1008-561385-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथ परिवहन निगम को आत्मनिर्भर बनाने का चला है कार्य : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथ परिवहन निगम को आत्मनिर्भर बनाने का चला है कार्य : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
क्यारीघाट से वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री व
- फोटो : क्यारीघाट से वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री विजय अग्निहोत्री और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट के क्यारीघाट पर्यटन विकास निगम के होटल से 24 नई वोल्वो बसों को दिखाई हरी झंडी
कहा, दो वर्षों में हुई इतनी बड़ी संख्या में बसों की खरीदारी
हर माह 60 करोड़ रुपये की एचआरटीसी को दे रहे ग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश पथ परिवहन निगम को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य चला हुआ है। ढाई साल पहले प्रदेश में सरकार व्यवस्था परिवर्तन का वायदा करके आई है। अब उस वायदे के अनुसार कार्य चला हुआ है।
बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कंडाघाट के क्यारीघाट स्थित पर्यटन विकास निगम के होटल से एचआरटीसी की 24 नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी मौजूद रहे। सबसे पहले चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों को भी इन बसों में घुमाया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि हर साल में एचआरटीसी को 1000 करोड़ रुपये दिया जा रहा है। हर माह 60 करोड़ रुपये ग्रांट के रूप में सरकार एचआरटीसी को दे रही है। यह पहली बार हुआ है कि 2 साल में इतनी बसों की खरीद हुई है।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश का हर कोना सड़कों से जुड़ा है, ऐसे में उस सड़क पर एचआरटीसी बसें जा रही ंहै। एचआरटीसी भविष्य में लाभ कमाएं, इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश आत्मनिर्भर बने, इसके लिए सभी विभाग भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग में भी व्यवस्था परिवर्तन हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में एचआरटीसी लाभ कमाएगी। उन्होंने भाजपा के किराया बढ़ाने वाले प्रश्न पर पलटवार किया। कहा कि ऐसा नहीं है। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कार्य किया है। भाजपा सिर्फ सत्ता सुख भोगने के लिए राजनीति कर रही है।
आपदा में 10 दिन लोगों के बीच रहें जयराम
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को आपदा के समय राजनीति नहीं करनी चाहिए। हर समय राजनीति भी ठीक नहीं होती। नेता प्रतिपक्ष को 10 दिन तक आपदा के समय लोगों के बीच रहना चाहिए। लोगों से बात करनी चाहिए। महज राजनीति करने और हाजिरी लगाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं करना चाहिए।
आलोचनाओं से हटकर हो रहा काम: मुकेश
पथ परिवहन निगम में की 24 नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार आलोचनाओं से हटकर कार्य कर रही है। सरकार विपक्ष की ओर से की जा रही टिप्पणियों को न देख विकास कार्य में जुटी है। अभी 24 वोल्वो बसों को निगम में जोड़ा है। ये बसें अत्याधुनिक तरीके से बनाई गई हैं। लोगों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए कार्य किया जा रहा है। एचआरटीसी हिमाचल प्रदेश की लाइफलाइन है। उन्होंने हिमाचल वासियों से आग्रह किया है कि वे सभी एचआरटीसी के साथी बनें। कहा कि इससे पहले सवा दो साै बसें हिमाचल में लेकर आए थे। अब प्रदेश की स्थिति को देखते हुए छोटी-बड़ी बसें और गाड़ियां, टेंपो ट्रेवलर लेकर भी सरकार आ रही है। ग्रामीण स्तर तक लोगों को इनसे सुविधाएं प्रदान की जाएगी।