फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   clearance from hospital in deliveray case

अर्की अस्पताल प्रबंधन से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 16 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला दाड़लाघाट (सोलन)
अमर उजाला दाड़लाघाट (सोलन) Updated Mon, 16 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रसूता की गंभीर हालत का तर्क देकर केएनएच रेफर करने पर अर्की अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। सीएमओ सोलन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। बीएमओ अर्की को पत्र जारी करते हुए भविष्य में ऐसा दोबारा ना होने की हिदायत दी है। साथ ही पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


वहीं, गायनी के अभाव में इस तरह के मामले सुलझाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किए हैं। गौर रहे कि सोलन-बिलासपुर की सीमा से सटे मलोखर के लाल चंद की पत्नी पार्वती देवी को प्रसव के लिए अर्की अस्पताल लाया गया। अस्पताल से रात्रि को प्रसूता की हालत क्रिटिकल बताते हुए शिमला के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में तबीयत अधिक बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी फार्मासिस्ट संजय कुमार व चालक संजीव कुमार ने सफल प्रसव करवा दिया।
विज्ञापन


लालचंद के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं व कमल नेहरू अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उधर, सीएमओ सोलन डॉ. आरके दरोच ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी बीएमओ अर्की से मांगी गई है। स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। गायनी न होने के कारण अर्की क्षेत्र में काफी दिक्कत है। वहीं चिकित्सकों के भी पद रिक्त चले हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed