{"_id":"6a0484159e54c3b8bc0a407e","slug":"cleaning-of-drain-from-unicamp-chowk-to-vardhaman-solan-news-c-176-1-ssml1044-169320-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: यूनिकैंप चौक से वर्धमान तक नाली की साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: यूनिकैंप चौक से वर्धमान तक नाली की साफ
विज्ञापन
बद्दी के यूनिकैंप चौक से वर्धमान के बीच में नाली को साफ करते हुए कर्मचारी- संवाद।
- फोटो : सांकेतिक
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। वर्धमान से यूनिकैंप चौक तक नाली की सफाई कर दी गई है। नाली साफ होने के बाद अब सड़क पर गंदा पानी नहीं बहेगा और सड़क को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा।
वर्धमान से यूनिकैंप तक नाली जाम रहने के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर फैल रहा था। इससे हाल ही में तैयार की गई सड़क टूटनी शुरू हो गई थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और नाली की दोनों ओर से सफाई करवाई गई।
बताया जा रहा है कि यह नाली कई वर्षों से साफ नहीं हुई थी। सफाई अभियान के दौरान नाली से कई क्विंटल कूड़ा निकाला गया। इसे ट्रैक्टरों में भरकर ठिकाने लगाया गया। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बद्दी की सड़कों की मरम्मत की गई थी, लेकिन नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी लगातार सड़कों पर फैल रहा था। इससे भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही थीं।
विज्ञापन
नगर परिषद के अधिशासी अभियंता डॉ. सुमित आजाद ने बताया कि यूनिकैंप चौक से वर्धमान चौक तक नाली को पूरी तरह साफ कर दिया गया है। अब नाली का पानी सड़कों पर नहीं आएगा।

बद्दी के यूनिकैंप चौक से वर्धमान के बीच में नाली को साफ करते हुए कर्मचारी- संवाद।- फोटो : सांकेतिक