{"_id":"612e6bfc8ebc3e7a2907573c","slug":"classes-will-start-in-digal-college-from-today-solan-news-sml382173388","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीगल कॉलेज में आज से शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीगल कॉलेज में आज से शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन
रामशहर के दीगल कॉलेज को अपना भवन मिलने के बाद प्रधानाचार्य अपने स्टाफ के साथ। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामशहर (सोलन)। सात साल के लंबे इंतजार के बाद दीगल कॉलेज को अपना भवन मिल गया है। आज से यह कॉलेज विधिवत रूप से नए भवन में शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 13 अगस्त को अर्की से इस भवन का लोकार्पण किया था। 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दीगल को कॉलेज की सौगात दी थी और भवन के लिए पांच करोड़ की राशि स्वीकृत की थी।
इस दौरान कॉलेज की कक्षाएं स्कूल के चार कमरों में ही चल रहीं थीं। पीटीए के प्रधान जयसिंह कौशल ने बताया कि भवन करीब दो साल पहले ही बनकर तैयार हो गया था। उद्घाटन न होने की वजह से कॉलेज प्रशासन को भवन नहीं सौंपा जा सका था।
इसके लिए कई बार मुख्यमंत्री से मिले भी थे। आखिर 13 अगस्त को मुख्यमंत्री ने अर्की से ही इसका लोकार्पण कर दिया। कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. जसवंत सिंह ने बताया कि नए भवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और एक सितंबर से विधिवत रूप से नए भवन से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।