फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Civil Hospital Solan, patients upset, a medicine counter

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक दवा काउंटर, रोजाना हो रहे झगड़े

Tue, 14 May 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital Solan, patients upset, a medicine counter
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची काटने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

बीते कई दिनों से बंद पड़ा है दूसरा दवा काउंटर, सुबह से ही लगने लग जाती है मरीजों लंबी कतारें, बुजुर्ग भी होते हैं परेशान, करना पड़ता है लंबा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इन दिनों एक दवा काउंटर होने से मरीजों को काफी दिक्कत आ रही है। हालात ऐसे हैं कि रोजाना अस्पताल में बारी को लेकर दवा काउंटर के पास झगड़े का माहौल बन रहा है। सोमवार को भी यही हाल देखने को मिला। दवा काउंटर के आगे लंबी कतार लगी रही और बारी को लेकर झगड़े जैसा माहौल भी बना। इससे पहले भी इसी प्रकार का हाल दवा काउंटर के बाहर देखने को मिला था। दो बुजुर्ग ही आपस में उलझ गए थे, जिन्हें वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने समझाया और मामला शांत करवाया था। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं, लेकिन दवा काउंटर एक होने से मरीजों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। अधिकतर परेशानी बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को आ रही है। इन्हें भी दवा काउंटर पर लंबी कतार में खड़े होना पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य दिक्कतों का भी सामना कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की माने तो स्टाफ की कमी होने के कारण बीते कई दिनों से दवा काउंटर एक ही चल पा रहा है। इसी काउंटर के बाहर लंबी कतारें रोज देखने को मिलती हैं। इससे पहले अस्पताल में दो दवा काउंटर थे। ऐसे में बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता था, लेकिन इन दिनों एक ही काउंटर पर दवा मिलने से मरीजों को अधिक गर्मी के बीच लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूर-दराज से आते हैं यहां मरीज

गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर के कुछ दूर-दराज क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए आते हैं। इन दिनों अस्पताल में सुबह से ही पर्ची काउंटर पर मरीजों की काफी भीड़ उमड़ जाती है। इसके बाद ओपीडी के बाहर भी यही हालत रहती है। दवा काउंटर पर भी करीब 10:00 बजे से कतारें लग जाती हैं। दवा लेने के लिए महिला, पुरुष, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भी कतार में लगने पर मजबूर होना पड़ता है। बुजुर्गों और महिलाओं को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, अधिक भीड़ होने से मरीजों में झगड़ा और बहसबाजी के मामले भी आ रहे हैं। यही नहीं कई बार अधिक भीड़ होने के चलते बिना दवा लिए ही लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरा काउंटर शुरू किया जाएगा
हाल ही में अस्पताल का पदभार मिला है। दवा काउंटर एक क्यों चल रहा है इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। अगर स्टाफ पर्याप्त होगा तो दूसरा काउंटर भी शुरू करवाया जाएगा ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

-डॉ. राजन उप्पल, कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक, सोलन।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची काटने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची काटने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed