{"_id":"654e2053158b24aec6080ce6","slug":"citu-will-hold-protest-across-the-state-on-25th-november-solan-news-c-176-1-ssml1040-10771-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 25 नवंबर को प्रदेश भर में सीटू करेगी धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 25 नवंबर को प्रदेश भर में सीटू करेगी धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
हिमाचल कामगार एवं श्रमिक संगठन की बैठक में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। हिमाचल प्रदेश कामगार एवं श्रमिक संगठन की बैठक चायल के बाबा मोड़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सीटू सचिव एनडी हरनोट ने की। उन्होंने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मनरेगा मजदूरों को मिलने वाले लाभ से वंचित कर रही है। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई सहायता दिसंबर 2022 से नहीं दी जा रही है, जबकि श्रमिक विभाग के पास इसकी भारी धनराशि जमा पड़ी हुई है।
प्रदेश सरकार मनरेगा मजदूरों को श्रमिक विभाग कल्याण बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखा रही है, जो कि बर्दाश्त योग्य नहीं है। सीटू 25 नवंबर को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रही है। इस बैठक में जिला सोलन किसान सभा के सचिव प्यारे लाल ठाकुर, हिमाचल कामगार एवं श्रमिक संगठन के प्रधान जोगेंद्र धीमान, मजदूर सुरेंद्र, मेदराम, लेख राम, रूपराम सहित कई मजदूरों ने भाग लिया।